Showing posts with label pratap somvanshi. Show all posts
Showing posts with label pratap somvanshi. Show all posts

Tuesday, June 17, 2008

प्रताप जी को दक्षिण अफ्रीका यात्रा के लिए शुभकामनाएँ...


आज सुबह-सुबह प्रताप जी ( प्रताप सोमवंशी) का मोबाइल पर मैसेज आया। प्रताप जी ने मित्रों और शुभचिंतकों से एक खुशख़बरी बांटी थी। वो कल १८ जून को २ हफ्ते के लिए दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं... वो भी Developmental Issues पर व्याख्यान के लिए, बतौर मीडिया एक्सपर्ट। प्रताप सोमवंशी फिलहाल अमर उजाला हिन्दी दैनिक में कानपुर के स्थानीय संपादक हैं। इससे पूर्व अभी कुछ ही महीनों पहले वो प्रतिष्ठित केसी कुलीश अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए थे। दिल्ली में एक भव्य समारोह में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया था। सोमवंशी एक बेहतर पत्रकार तो हैं ही, लिक्खाड़ों की जमात में भी वो पहली सफ में नज़र आते हैं। संवेदनशीलता और मार्मिकता का पुट भी उनकी रिपोर्टों में साफ झलकता है। इलाहाबाद में जन्मे और वहीं एक बेहतर पत्रकार के बतौर उभरे सोमवंशी को इलाहाबाद के पत्रकारों की तरफ से शुभकामनायें...